है वोह दामिनी या,
कोमल कलि की सिहरन ?
प्रणय - निवेदन कैसे करुँ
क्षण-भंगुर दोनों का जीवन ।
…………………………………………
पथ को तकती अबला बैठी
गाती मिलन -विरह के गान ।
मैं पथिक अकिंचन मन लिए -
शुन्य की ओर करता प्रस्थान ।
…………………………………………
इन अश्कों का गुमान तो देखो ,
घिरता दर्द, जाती बहार तो देखो ।
गिर पड़ते ये अनमन, इनके कण-कण में,
बसी एक व्यथा, बेज़ुबन खुमार तो देखो ।
…………………………………………
खुले नयन से सपने देखो
बंद नयन से अपने ,
अपने तो रहतें हैं भीतर
बाहर रहते सपने ।
खड़ा अकेला मध्य समर में,
अपने अद्रष्टों के द्वार ।
अंतर्ध्वनि पूछे नाद बन,
जाना है किस पार ।
कोमल कलि की सिहरन ?
प्रणय - निवेदन कैसे करुँ
क्षण-भंगुर दोनों का जीवन ।
…………………………………………
गाती मिलन -विरह के गान ।
मैं पथिक अकिंचन मन लिए -
शुन्य की ओर करता प्रस्थान ।
…………………………………………
इन अश्कों का गुमान तो देखो ,
घिरता दर्द, जाती बहार तो देखो ।
गिर पड़ते ये अनमन, इनके कण-कण में,
बसी एक व्यथा, बेज़ुबन खुमार तो देखो ।
…………………………………………
बंद नयन से अपने ,
अपने तो रहतें हैं भीतर
बाहर रहते सपने ।
…………………………………………
अपने अद्रष्टों के द्वार ।
अंतर्ध्वनि पूछे नाद बन,
जाना है किस पार ।
No comments:
Post a Comment